सागर नगर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा बुधवार सुबह सड़क मार्ग से सागर पहुंचे। सागर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने निजी होटल में भव्य स्वागत किया।