सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में पति की जमानत के बदमाश ने लिए महिला से गहने, मामला दर्ज
मोतीनगर थाना में आने वाले चंद्रशेखर वार्ड निवासी एक महिला के पति की जमानत के रुपए नहीं होने पर आरोपी ने महिला के जेवरात ले लिए और गायब हो गया। जिसकी शिकायत फरियादी महिला ने थाना में की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।