सागर नगर: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में संपन्न
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक बुधवार दोपहर 2:00 से कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विस्थापित होने वाले परिवारों को भी सुना गया एवं उनके दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत कलेक्टर संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि जिन विस्थापित परिवारों ने विस्थापन के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराई गई है।