सागर नगर: बाघराज वार्ड स्थित मकान से ₹1.5 नकदी और सोने के जेवर हुए चोरी, मामला हुआ दर्ज
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाले बाघराज वार्ड में दो दिन पहले दिन दहाड़े एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर सूने मकान के दरवाजे पर लगे ताले तोड़कर मकान में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपए नगद और सोने के जबरात लेकर चंपत हो गए। परिजन आए तो घटना की जानकारी लगी। जिसके बाद फरियादी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।