बेंगाबाद: बथानबारी घुठिया रोड पर सफेद पत्थर लदे ट्रैक्टर को प्रशासन ने जब्त किया, बेंगाबाद वन विभाग ने दी जानकारी
बेंगाबाद के बथानबारी से घुठिया जाने वाली सड़क पर सफेद पत्थर लदे एक ट्रैक्टर को प्रशासन ने पकड़।बुधवार को बेंगाबाद फॉरेस्ट कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई।बताया गया कि मंगलवार की रात डीएफओ मनीष तिवारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट ब्लॉक एवं आसपास के इलाकों में सफेद पत्थर का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है।