बेंगाबाद: पंडरी पंचायत के पलकियां गांव में हाथियों के झुंड ने डेरा डाला, ग्रामीणों ने वन विभाग से खदेड़ने को लेकर मांग की
गांडेय प्रखंड के पंडरी पंचायत में हाथियों का झुंड डेरा जमाया है।सोमवार शाम के 5 बजे तक हाथियों का झुंड पंडरी के पलकियां गाँव के जंगल में मंडरा रहा था. बताया जा रहा है कि करीब 40 हाथियों का यह झुंड जिस ओर बढ़ रहा है, उस ओर दहशत का माहौल है. बताया गया कि हाथियों के इस झुंड को क्षेत्र से बाहर खदेड़ने के लिए स्थानीय ग्रामीण वन विभाग से गुहार लगाया है।