बेंगाबाद: रातडीह के एक परिवार के तीन लोग मारपीट में घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रातडीह निवासी एक परिवार के तीन लोग मारपीट में घायल हो गए। मंगलवार रात 7 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल में पप्पू कुमार, नरेश मंडल, खिरिया देवी शामिल है। बताया कि कुछ दिन पहले खिरिया देवी के खेत में पड़ोस का बकरी आकर फसल खाने लगा था। इनकी बहू पड़ोस के यहां बकरी को पकड़कर पहुंचाने के लिए गई हुई थी।