बेंगाबाद: प्रदूषण नियंत्रण के लिए जागरूकता फैलाने, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम साइकिल यात्रा पर निकली, गिरिडीह पहुंची
एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य एक टीम साइकिल यात्रा करते हुए सोमवार को 10 बजे गिरिडीह पहुंची।यह टीम फिलहाल रांची से निकलकर देवघर जा रही थी।इस दौरान अरगाघाट में टीम लीडर मिस्टर मिथुन ने मीडिया से बातचीत की।इस क्रम में इन्होंने कहा कि कोलकाता से इस यात्रा की शुरुआत की गई है।