बेंगाबाद: सिहोडीह के पास किसान जनता पार्टी की रैली को प्रशासन ने सकारात्मक आश्वासन देकर रोक दिया
किसानों के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे किसान जनता पार्टी की रैली को सिहोडीह के समीप सकारात्मक आश्वासन देकर प्रशाशन ने मंगलवार को 3 बजे रोक दिया।असल में झारखंड उच्च न्यायालय एवं अपर समाहर्ता के आदेश के बाद भी गिरिडीह, गांडेय, तिसरी सहित जिले के अन्य कुछ अंचल अधिकारी बिना घूस का रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति क्यों नहीं दे रहे हैं।