लोहाघाट: नगर पालिका लोहाघाट में पीएम स्वनिधि योजना के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए बैठक आयोजित हुई
शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में दोपहर दो बजे पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पालिका के ईओ सौरभ नेगी और सीटी मैनेजर महेश चौहान विभागीय अधिकारियों से नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अंतर्गत 55 पंजीकृत फड़ व्यवसाईयों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि की जानकारी दी।