लोहाघाट: बिशंग़ के कोट महरा गांव में 22 दिवसीय देवी जागर का आयोजन 15वें दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी
गुरुवार शाम पांच बजे देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश महरा ने बताया कि सौ साल बाद आयोजित इस बायसी जागर के प्रति लोगों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जागर में रोजाना शाम को महिलाएं भजनों का आयोजन कर रही हैं, जो इस धार्मिक उत्सव को और भक्तिमय बना रहा है। 15वें दिन कर्णकरायत के ग्रामीणों ने जागर में अपनी सेवा दी।