लोहाघाट: ग्राम पंचायत सुई पऊ के छमनियां तोक में महिलाओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया
जानकी अधिकारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम बुधवार शाम 6 बजे किया गया। जिसका शुभारंभ बुजुर्ग महिला जानकी चतुर्वेदी ने दीप जलाकर किया। सोनी चतुर्वेदी ने इन्हीं नैनो में छिपा होगा कन्हैया मेरा..., गीता देव ने झूमा में उड़ रही धूल, धूल मोहे प्यारी लगे..., लक्ष्मी चतुर्वेदी ने लगाए आस बैठे हैं, अरे ओ बांसुरी वाले..., आदि की प्रस्तुति दी।