लोहाघाट: बिशंग़ के कोट महरा गांव में मां भगवती के 22 दिवसीय जागर का आयोजन, 14वें दिन भी जारी रहा
बुधवार को भी बिशंग के कोट महरा गांव में 20 गांव बिशंग और पांच गांव सुंई के सहयोग से देवी जागर का आयोजन जारी रहा। देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश महरा ने शाम पांच बजे बताया कि सौ साल बाद लगे देवी जागर के प्रति लोगों में भारी उत्साह है। जागर से पूरा बिशंग और सुंई गांव भक्तिमय हो गया है। शाम के वक्त रोजाना महिलाएं भजनों का आयोजन कर रही हैं।