लोहाघाट: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान संपन्न होने तक कुल 67.69% मतदान प्रतिशत रहा
गुरुवार को करीब शाम सात बजे जिला सूचना अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार सुबह 10 बजे तक लोहाघाट विकास खंड में 13.28 फीसदी मतदान रहा, दोपहर बारह बजे तक 30.17 फीसदी मतदान रहा। तीन बजे तक 44.66 फीसदी मतदान रहा। शाम चार बजे तक 58.03 फीसदी मतदान रहा। मतदान संपन्न होने तक 67.69 फीसदी मतदान रहा। शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस तगड़ा बंदोबस्त किया था।