लोहाघाट: बिशंग के कोट महारा गांव में आयोजित मां भगवती की 22 दिवसीय जागर 13वें दिन भी जारी, सैकड़ों लोग रहे मौजूद
मंगलवार को देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश महरा ने शाम पांच बजे बताया कि सौ साल बाद हो रहे देवी जागर में एक साथ 20 गांव बिशंग और पांच गांव सुंई के लोग सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जागर के 13 वें दिन कलचौड़ा के ग्रामीणों ने अपनी सेवाएं दी। जागर गायक पूर्णानंद पंत और सुरेश सिंह ने महाभारत और रामायण कालीन गीतों के माध्यम से देवी-देवताओं का आह्वान किया।