बालूमाथ: बिजली के तार की चपेट में आने से हाथी की मौत, पुलिस और वन विभाग जांच में जुटे
बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव के कुशी टोला में रविवार देर रात एक जंगली हाथी की बिजली तार कि चपेट में आने से मौत हो गयी. इस दौरान कुछ अन्य हाथियों को भी करंट से घायल होने की सूचना है. फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. बीते कई दिनों से कोमर गांव के आसपास जंगली हाथियों का आतंक चरम पर था.