चान्दन: गृह निर्माण की मन्नत: पत्थर पर पत्थर रखने की प्रचलित मान्यता
Chanan, Banka | Aug 17, 2026 पत्थर पे पत्थर रखने से गृह निर्माण का सपना पूरा होने की मान्यता प्रचलित होने से इन दिनों कांवरिया पथ के कटोरिया आस-पास के पहाड़ी इलाकों में कांवरिया पत्थर पे पत्थर रखते हुए नजर आते हैं। जहां भी पहाड़ी क्षेत्र है वहां दर्जनों कांवरिया रूककर पत्थर पे पत्थर रखकर गृह निर्माण की कामना करते। मान्यता को लेकर प्रतिदिन ऐसा नजारा देखने को मिलता है।