समस्तीपुर, 22 अगस्त 2026: जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विद्यालय पोषण कार्यक्रम (अंकुरण) एवं ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण कार्यक्रम के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, नियमित निगरानी तथा ई-शिक्षाकोष पर लंबित प्रविष्टियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के हित से जुड़े इन कार्यक्रमों में लापरवाही न बरतने तथा संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
#DM #Samastipur #SamastipurDistrict #DistrictAdministration #विद्यालयपोषणकार्यक्रम #ईशिक्षाकोष #शिक्षाविभाग #समीक्षाबैठक #उन्मुखीकरणकार्यक्रम #शिक्षा #SamastipurEducation #GovernmentSchools #EducationForAll
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 22, 2026