जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर को सुनवाई के दौरान सत्रह मामलों का निस्तारण किया गया।
आज दिनांक 22.08.2026 लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 25 अपील आवेदनों पर जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS), अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम उपस्थित रहे तथा V.C. के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमण्डल पदाधिकारी डिहरी एवं भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिक्रमगंज उपस्थित रहे। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान शिवानंद पटेल, छोटेलाल प्रसाद, हरिशंकर सिंह, बुटन राम, लाल बाबु चौधरी, शुभम कुमार, विश्वमोहन प्रसाद, राम प्रमोद सिंह, संतोष कुमार, भरत सिंह, चॉद चौबे, सूर्यवंशी चौहान, प्रभाकर कुमार, रामदर्शन पासवान के शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिए गए।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
24 views | Patna, Bihar | Aug 22, 2026