प्रतापगढ़ में नवरात्र की धूम, अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर में होंगे विशेष अनुष्ठान
प्रतापगढ़। नवरात्र पर्व को लेकर प्रतापगढ़ में उत्साह का माहौल है। घरों से लेकर मंदिरों तक तैयारियां पूरी हो गई हैं। कृषि मंडी रोड स्थित प्राचीन अंबिका राजराजेश्वरी मंदिर में नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना, फलों के रस से अभिषेक, आकर्षक शृंगार और महाआरती होगी। सभी शस्त्रों से सुसज्जित शेर पर विराजमान मां की प्रतिमा के दर्शन के लिए दिल्ली-मुंबई सहित दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर का इतिहास करीब 65 वर्ष पुराना बताया जाता है। मान्यता है कि संत भक्तानंद महाराज ने इस मंदिर सहित तीन मंदिरों की स्थापना की थी।
#Pratapgarh #Navratri #AmbikaRajrajeshwariTemple #MaaDurga #NavratriFestival