नवादा: रेपरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रेपरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से ठेले पर गुपचुप बेचकर अपने घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। मृतक युवक की पहचान रैपरा गांव निवासी लालो पंडित के रूप में की गई है।