नवादा: केंदुआ बाईपास में अनियंत्रित बाइक पलटने से पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती।
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 नवादा जिले के केंदुआ बाईपास में अनियंत्रित बाइक पलटने से पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान जैकी कुमार एवं उनकी पत्नी नेहा भारती के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी बाइक पर बैठकर नवादा बाजार आ रहे थे, तभी बाइक का अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।