नवादा: रेपुरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 नवादा जिले के रेपुरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक ने एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान लाल पंडित के रूप में की गई है। व्यक्ति गुपचुप बेचकर अपने घर वापस लौट रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।