नवादा: गोविंदपुर चेक पोस्ट से पुलिस ने देसी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 नवादा के गोविंदपुर चेक पोस्ट से पुलिस ने देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद प्राथमिक दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नालंदा जिला निवासी सागर कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गोविंदपुर चेक पोस्ट पर पुलिस के द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।