नवादा: शकरपुरा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती।
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 नवादा जिले के शकरपुरा गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक की पहचान मारोपुर गांव निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा का पुत्र चंदन कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से चातर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया।