फिरोज़ाबाद: कलाबती स्कूल के पास दहेज के लिए पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के कलाबती स्कूल के पास का मंगलवार की शाम को शालबी नामक महिला को उसके पति लवकुश ने बुरी तरह से मारपीट की है। पीड़ित महिला की मानें तो पति आये दिन दहेज़ की खातिर प्रताड़ित करता है। जिसको लेकर मारपीट की है। पीड़ित महिला ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।