फिरोज़ाबाद: सत्यनगर इलाके के प्राइवेट अस्पताल में एबॉर्शन के दौरान एक महिला की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर किया गया हंगामा
फ़िरोज़ाबाद शहर के थाना उत्तर क्षेत्र के सत्यनगर इलाके में ML सिद्धांर्थ प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 27 वर्षीय प्रिया नामक महिला की मौत हुयी है। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया है। वही मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।