फिरोज़ाबाद: एडीजी आगरा जोन और आईजी ने पुलिस लाइन में बहुउद्देशीय हॉल का फीता काटकर किया उद्घाटन
मंगलवार दोपहर चार बजे करीबन पुलिस लाइन में एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने बहुउद्देशीय हॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ आईजी जोन आगरा दीपक कुमार के साथ ही डीएम रमेश रंजन व एसएसपी सौरभ दीक्षित की मौजूदगी रही। एडीजी जोन आगरा ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा प्रभावी पैरवी करने पर जोर दिया।