फिरोज़ाबाद: गांव कोटला में बच्चों के विवाद में लाठी-डंडे चले, एक शख्स हुआ घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव कोटला दो पक्षों में ख़ूनी संघर्ष हुआ है।घटना के पीछे बच्चों के बीच हुये विवाद की बजह बताई जा रही है। ख़ूनी संघर्ष में इक़बाल नामक शक्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। पुलिस ने घायल शक्स को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।