फिरोज़ाबाद: प्रयागराज में हुई भगदड़ में मृतकों और घायलों की सूची जारी करने की मांग को कांग्रेस ने डीएम कार्यालय को दिया ज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद के निवर्तमान अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी फिरोजाबाद कार्यालय पर महामहिम राज्यपाल महोदया जी के नाम एसडीएम मुख्यालय को सोपा गया। जिसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया की मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम प्रयागराज में हुई भगदड़ में मृतकों व घायलों की सूची सरकार जारी करे।