कोंडागांव: कोंडागांव नगर में 1 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद विभिन्न वार्डों में हुआ जलभराव, जनजीवन प्रभावित
आज शाम लगभग 1 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद कोंडागांव नगर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।वहीं बारिश का पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कुछ घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया है,जिससे लोगों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।