कोंडागांव: मरम्मत करने बिजली के खंबे में चढ़े पूसापाल के युवक को बिजली का लगा जोरदार झटका, खंबे से गिरकर युवक हुआ घायल, हालत नाजुक
ग्राम पूसापाल के खासपारा में आज सुबह से घर में बिजली गुल होने के चलते 22 वर्षीय युवक संजू नाग घर के पास स्थित बिजली के खंबे में चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था। उसी दौरान उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा। जिसके चलते खंबे से गिरकर युवक बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे फरसगांव अस्पताल से उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया है युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।उपचार जारी है।