कोंडागांव: प्रेम विवाह के एक वर्ष के बाद ही शक और हिंसा करने वाले पति को पत्नी की शिकायत पर शामपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिटी कोतवाली पुलिस ने पत्नी की शिकायत और पुलिस के समक्ष संज्ञेय अपराध को लेकर शामपुर निवासी 26 वर्षीय आरोपी युवक बिरेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। 1 वर्ष पहले की गई प्रेम विवाह के कुछ महीने बाद से ही आरोपी पति बिरेंद्र विश्वकर्मा द्वारा अपनी पत्नी पर शक करते हुए लड़ाई झगड़ा और मारपीट करने का आरोप उनकी पत्नी द्वारा लगाया गया है।