कोंडागांव: जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड मुख्यालयों में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक लगाए जाएंगे प्लेसमेंट कैंप, 417 पदों पर होगी भर्ती
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोंडागांव द्वारा 29 जुलाई से 2 अगस्त तक जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से सिक्युरिटी गार्ड के 382, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 25 और सीसीटीवी ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।