कोंडागांव: काकड़ाबेड़ा के युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, 12वीं में परसेंट कम बनने के चलते युवक को पड़ रही थी परिजनों से डांट
कोंडागांव जिले के ग्राम काकड़ाबेड़ा के एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए कीटनाशक का सेवन कर लिया है। पीड़ित युवक के अनुसार 12वीं में परसेंट कम बनने के चलते उनके परिजनों से उन्हें डांट पड़ रही थी। वहीं छुब्ध होकर युवक ने बीती रात जहरीले पदार्थ कीटनाशक का सेवन कर लिया। वहीं परिजनों को आज सुबह इसकी जानकारी लगी तो उनके द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।