कोंडागांव: बोरगांव PTS कैम्प में ट्रेनिग के लिए आये जिला बल का जवान हुआ घायल,सर में चोट, उपचार के लिए लाया गया फरसगांव अस्प्ताल
जिले के बोरगांव PTS कैम्प में ट्रेनिग के लिए रायगढ़ के शक्ति जिला के आये जिला बल का जवान शिवशंकर पोर्ते पिता होरीलाल पोर्ते आज मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे कैम्प में गिरकर घायल हो गया।उसके सर गम्भीर चोट आई।जिसे उपचार हेतु तत्काल फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है। जानकारी अनुसार शिवशंकर जिलाबल का जवान है जो 15 दिनों के लिए बोरगांव के PTS कैम्प मे आया हुआ है।