विदिशा: निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया, 16,923 मतदाता बढ़े; 1 महीने तक होगा दावे-आपत्तियों का निराकरण
विदिशा जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जिले की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन गुरुवार दोपहर 2 बजे किया गया। कार्यालय में राजनीतिक दलों की मौजूदगी में अपर कलेक्टर मीना मेश्राम और उपजिला निर्वाचन अधिकारी मोहिनी शर्मा ने प्रारूप प्रकाशन किया। बताया गया कि जिले की पांचो विधानसभाओ में कुल16923 नए मतदाता बड़े हैं।जबकि जिले मे कुल मतदाताओ की संख्या 10लाख81000 के लगभग है