विदिशा: सिरोंज के मोतीगढ़ में धारदार हथियार से हमला, गांव के ही लोगों ने 5 को किया घायल, अस्पताल में भर्ती
सिरोंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीगढ़ मे यादव परिवार के पांच लोगो को गांव के ही लोगो ने धारदार हथियार से हमला कर से घायल कर दिया उन्हें एंबुलेंस की मदद से गुरुवार शाम 7 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां ट्रामा सेंटर में उनका इलाज किया जा रहा है। घायल कुलदीप यादव ने बताया कि गांव के ही बैजनाथ सिंह ने परिवार के सदस्यों ने छुपाकर घात लगाकर हमला किया।