चंदला: माता क्योंटरा गांव में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर दो बच्चियों की मौत, मां गंभीर घायल
छतरपुर के हिनौता थाना क्षेत्र की हँथोहा पंचायत के माता क्योंटरा गांव में बुधवार की देर रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के वक्त परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। मलबे में दबने से 15 वर्षीय रचना केवट और 2 माह की हिमांशी केवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां हेमा केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं।