फुलवारी: तेजस्वी यादव की राजनीतिक मौत 2010 में ही हो चुकी थी: मदन सहनी
Phulwari, Patna | Dec 31, 2024 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए इंडिया गठबंधन का दरवाजा बंद है। इसे लेकर मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इंतजार में है कि उन्हें फिर से मौका मिले, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार कह रहे हैं कि अब वह एनडीए छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।