फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा, BPSC आयोग छात्रों की मांगों पर विचार कर रहा है
Phulwari, Patna | Dec 30, 2024 BPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने सोमवार शाम करीब 4:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि BPSC आयोग उचित निर्णय लेगा। छात्रों के डिमांड को BPSC आयोग स्टडी कर रहा है। मौके पर अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि प्रोटेक्ट करने की भी एक सीमा होती है।