फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर चुप्पी साधी
Phulwari, Patna | Dec 31, 2024 बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से सीधे वह अपने आवास के लिए रवाना हो गए। पटना एयरपोर्ट पर जब पत्रकारों ने BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर सवाल पूछा तो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने चुप्पी साध ली। विजय कुमार सिन्हा एक ऐसे नेता है जो लगातार हर मुद्दे पर मीडिया के सामने बोलते हैं।