फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, छात्रों को राजनीतिक लाभ के लिए उकसाया गया
Phulwari, Patna | Dec 30, 2024 बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार शाम करीब 4:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार हर हाल में अभ्यर्थियों से बातचीत करने को तैयार है और हर समस्या का हल बातचीत से ही होता है। मौके पर उन्होंने प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए कहा कि पॉलिटिकल लाभ के लिए छात्रों को भड़काया गया और इसमें छात्रों का ही नुकसान है।