फुलवारी: तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश कुमार को आईना दिखाने पर जदयू में बौखलाहट: राजद प्रवक्ता
Phulwari, Patna | Dec 29, 2024 राजद प्रवक्ता अरुण कुमार ने रविवार शाम करीब 6:00 बजे कहा की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर जब आईना दिखाया तो जदयू के लोगों में बौखलाहट हो रही है। अरुण कुमार ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और अगर बिहार में सरकार नाम की कोई चीज होती तो जो अभ्यर्थी इतने दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी बात सुनी जाती।