फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का भव्य स्वागत, कहा- बिहार का गौरवशाली इतिहास जानता हूं
Phulwari, Patna | Dec 30, 2024 आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का भव्य स्वागत किया गया। आरिफ मोहम्मद खान को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वहीं बिहार सरकार के मंत्री समेत सभी बड़े नेता आरिफ मोहम्मद खान के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे।