हल्द्वानी में बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। महिला के मुताबिक तीन लोगों ने उसे भूत-प्रेत का साया होने का डर दिखाया और अपने साथ नवाबी रोड ले गए। वहां बदमाशों ने महिला के सोने के कुंडल, मंगलसूत्र और 1200 रुपये लूट लिए। घटना के बाद महिला ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#Haldwani #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #CrimeNews #CrimeInHaldwani #BreakingNews #LatestNews #Police #UttarakhandPolice #Robbery #CrimeAlert #NewsReels #HindiNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews