इटाढ़ी: बक्सर न्यायालय ने 100 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए अभियुक्त को 17 दिन की सजा सुनाई
Itarhi, Buxar | Sep 12, 2026 गुप्त सूचना के आधार पर 100 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए अभियुक्त को न्यायालय ने 17 दिन की सजा सुनाई है। साथ ही तीन हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। यह फैसला शुक्रवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश-08 के न्यायालय में स्पीडी ट्रायल के तहत सुनाया गया। मामला 23 जून 2022 का है।