मनोहरथाना: मनोहर थाना आतिशबाजी मार्केट का शुभारंभ विधायक गोविंद रानीपुरिया ने फीता काटकर किया
क्षेत्रीय विधायक गोविंद रानीपुरिया ने नगर पालिका मनोहरथाना के मेला मैदान में आतिशबाजी मार्केट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक रानीपुरिया ने कहा कि नगर पालिका मनोहरथाना द्वारा पहली बार आतिशबाजी मार्केट को मुख्य बाजार से अलग स्थान पर स्थापित किया गया है। इससे दुकानदारों एवं क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी।