ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में 7 तस्कर गांजा और भारी मात्रा में सिक्कों के साथ गिरफ्तार, सिक्कों के इस्तेमाल पर पुलिस की जांच जारी
ब्रह्मपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा और भारी मात्रा में सिक्कों के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक क्विंटल 13 किलो 920 ग्राम विभिन्न मूल्यवर्ग के सिक्के बरामद किए हैं।