जहानाबाद: धुरिया में सड़क दुर्घटना में बेदौली निवासी 1 व्यक्ति की हुई मौत व 2 घायल, परिजनों ने दी घटना की विस्तृत जानकारी
जहानाबाद के धुरिया में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक टेंपू में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी जिसमें टेंपू में सवार पिता, माता और पुत्र में पिता कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाकी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक काको प्रखंड के बेदौली गांव के निवासी सियासरण यादव थे, जो अपनी पत्नी और पुत्र के साथ टेंपू से घटना स्थल होते हुए समदा जा रहे थे।